फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चार वर्ष से चल रहा मुकदमा निपटा, चेहरे पर छाई खुशी

विज्ञापन
बलरामपुर के दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत में मौजूद फरियादी।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। अदालतों में छोटे-मोटे मुकदमों का बोझ कम करने का अभियान शनिवार को चलाया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 37 हजार 576 मामलों के निस्तारण की कार्रवाई हुई। गंभीर मामलों को छोड़कर बाकी मुकदमों को निस्तारित करने के लिए न्यायिक अधिकारियों ने सुनवाई की। एक लाख 82 हजार 970 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। 82 लाख नौ हजार 100 रुपये अदा करने का एमएसीटी न्यायालय ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय परिसर में प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायन मिश्र ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। जिला जज अनिल कुमार झा व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विमल प्रकाश आर्य की निगरानी में मुकदमों का निस्तारण कराया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में नगर निवासी राजेंद्र के खिलाफ वर्ष 2021 में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। चार वर्ष मुकदमा लड़ने के बाद बकाया जमा करके वाद समाप्त करा दिया गया। प्रहलाद सिंह ने भी बिजली चोरी के मामले में बकाया जमा करके वाद समाप्त करा लिया।
देहात कोतवाली के अनिल कुमार पांडेय ने संतोष को 15 हजार रुपये उधार दिया था। उधार चुकता न करने पर संतोष ने 15 हजार रुपये का चेक दिया था, लेकिन खाते में पैसा न होने से चेक बाउंस हो गया। चेक बाउंस के मामले में अनिल ने न्यायालय में मुकदमा लिखाया। दो वर्ष मुकदमा लड़ने के बाद संतोष ने अनिल का बकाया पैसा वापस करके मुकदमा समाप्त करा लिया। इसी तरह से राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौते से कराया गया।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं से मिले न्यायमूर्ति
बलरामपुर। जनपद भ्रमण के दौरान न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायन मिश्र ने अधिवक्ताओं से वार्ता की और उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, महामंत्री कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी, महामंत्री कमलेश्वर सिंह व युवा बार संघ अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ल सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें