फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सरयू नहर पुल के नीचे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के भाथर चौराहा के पास सरयू नहर पुल के नीचे 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक के सीने से ऊपर का भाग जला हुआ है। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना पचपेड़वा सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे पुल के पास शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। युवक का चेहरा व सिर जला हुआ है। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव पुराना लग रहा है। फोरेंसिक टीम से जांच के लिए मदद ली गई है। शव को पोस्टमार्टॅम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें