फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नहर में 400 मीटर दूर मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
बलरामपुर के कुआनों नदी में युवती की तलाश करते गोताखोर।-संवाद
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। घर से नाराज होकर निकली 17 वर्षीय संध्या ने बुधवार सुबह सुंदर घाट पुल से छलांग लगा दी थी। संध्या का शव बृहस्पतिवार की दोपहर पीएसी गोताखोरों ने पुल से करीब 400 मीटर पूर्व से बरामद कर लिया। शव मिलते ही परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा।
विज्ञापन


रेडवलिया छपिया बाजार निवासी राजेश मोदनवाल ने बताया कि उनकी बेटी संध्या बुधवार सुबह करीब 10 बजे बिना बताए घर से निकल गई थी। दो घंटे बाद राहगीरों से सूचना मिली कि वह सुंदर घाट पुल से कूद गई है। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन बेटी का पता नहीं चल सका था। सूचना पर रेहरा बाजार थाना प्रभारी दुर्गेश सिंह, धानेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। बुधवार को पीएसी के गोताखोरों ने काफी तलाश की लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका था। बृहस्पतिवार को करीब 400 मीटर दूर शव बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोंडा भेज दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
दूसरे दिन भी युवक का नहीं मिला सुराग
बलरामपुर। पिपरहवा चौराहा क्षेत्र के नैकिनिया गांव के पास बुधवार रात सरयू नहर पुल से कूदे युवक का बृहस्पतिवार देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के दूसरे दिन सुबह से गोताखोरों की टीम फिर मौके पर उतरी, लेकिन नहर के तेज बहाव और गहराई के कारण तलाश मुश्किल हो गई।
विज्ञापन

कल्याणपुर निवासी 23 वर्षीय संजय विश्वकर्मा के लापता होने से परिवार और गांव दोनों सदमे में हैं। पुल किनारे बेटे की एक झलक पाने की आस में बैठी मां रामरति देवी की आंखें पथरा चुकी हैं। सुबह से ही पुल और नहर किनारे ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा। गोताखोर कई बार नहर के अलग-अलग हिस्सों में उतरे, मगर हर बार खाली हाथ लौटे। प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि खोज अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें