फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में उतराती मिली दलित युवती की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। चार दिन पूर्व घर से लापता हुई दलित युवती का शव नेशनल हाईवे के किनारे स्थित तालाब में उतराता हुआ मिला है। युवती के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है। युवती की मां ने 29 जनवरी को ही गांव के एक युवक के खिलाफ बेटी को परेशान करने व उसे मार डालने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली बलरामपुर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गत 28 जनवरी को थाने में दी गई तहरीर में कहा था कि उसकी बेटी को गांव का ही एक युवक लगातार परेशान कर रहा है। युवक मेरी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। मेरी बेटी 28 जनवरी शाम से लापता है।
पुलिस ने आरोपी युवक आशीष सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी थी। 29 जनवरी की सुबह युवती का चप्पल गांव के निकट नेशनल हाईवे के किनारे तालाब के पास मिला था।
विज्ञापन

उस दिन परिजन पुलिस तथा ग्रामीणों ने जाल डालकर युवती की तलाश की थी लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। सोमवार को उसी तालाब में युवती का उतराता हुआ शव पाया गया है।
युवती के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है। एएसपी एके मिश्र ने मौके पर जाकर परिजनों तथा ग्रामीणों से पूछताछ की। देहात कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें