फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवा व कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बर्फीली हवा से जिले का तापमान कम हो गया है। सर्द हवा व कोहरे से ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तो अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गये हैं। ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों, चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है। ठंड के कारण बस व रेलवे स्टेशनों पर शाम होते ही सन्नाटा छा जाता है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से चल रही बर्फीली हवा के कारण ठंड से लोग परेशान हैं। सुबह शाम घना कोहरा छा जाता है जिससे सड़कों पर वाहन रेंगकर चलने को मजबूर हो रहे हैं। तापमान की गिरावट का असर सबसे ज्यादा गरीबों व बेसहारा लोगों पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने कई स्थानों पर अब तक गरीबों को कंबल तक वितरण नहीं कराया है। वहीं जहां पर कंबल वितरण किया गया है वहां पर पात्रों को इसका लाभ नहीं मिला है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान जहां पांच डिग्री रहा वहीं अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद निकली हल्की धूप भी लोगों को ठंड से राहत नहीं दिला पाई।
ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं जले अलाव
हरैया बस स्टाप तिराहा, महराजगंज बाजार, ललिया रोड, कौवापुर, मथुरा बाजार, ललिया, शिवपुरा, गैसड़ी, पचपेड़वा, श्रीदत्तगंज, गौरा चौराहा, रेहरा व सादुल्लाहनगर आदि ग्रामीण बाजारों में चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग ठिठुरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पीएचसी कौवापुर में अलाव नहीं जलने से मरीजों के तीमारदार कड़ाके की ठंड में ठिठुरते हुए रात गुजारनी पड़ रही है। क्षेत्रवासी सूर्यलाल, अब्दुल अजीज, अब्दुल्ला, शिव सिंह, विजय पाल व संतू आदि ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका प्रशासन ने कुछ चौराहों पर अलाव की व्यवस्था तो कर दी है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी अलाव नहीं जलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें