फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 3 से 6 अप्रैल तक होगा बलरामपुर महोत्सव का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बलरामपुर महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर आयोजन की रूपरेखा तय की गई। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने 3 से 6 अप्रैल तक परेड ग्राउंड में होने वाले महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव को संस्कृति, पर्यटन और स्थानीय प्रतिभाओं के उत्सव के रूप में विकसित किया जाए, जिससे जनपद की पहचान को नई दिशा मिले। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत-नृत्य, बॉलीवुड नाइट्स और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी।
साथ ही ओडीओपी उत्पादों, स्वयं सहायता समूहों और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी भी लगेगी। बच्चों के लिए किड्स जोन और फूड कोर्ट की व्यवस्था रहेगी। डीएम ने सफाई, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन में आने वाले लोगों को बेहतर अनुभव मिले, इसके लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें