फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हॉकी प्रशिक्षक के आने से खिलाड़ियों को मिली सुविधा

Mon, 06 Jul 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-30-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में हॉकी खेल का अभ्यास करती ​खिलाड़ी।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शासन स्तर से नए हॉकी प्रशिक्षक की तैनाती की गई है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास में सुविधा मिलने लगी है। अब खिलाड़ी बेहतर ढंग से अभ्यास करने के साथ खेल के नियम भी सीख सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में तैनात रहे हॉकी प्रशिक्षक कमाल अहमद का जून माह में सीतापुर जनपद स्थानांतरण हो गया था। उनके जाने के बाद करीब एक माह तक खिलाड़ियों को अभ्यास में कठिनाई का सामना करना पड़ा। अब खेल निदेशालय द्वारा हॉकी प्रशिक्षक फरुग अलवी की तैनाती की गई है।

हॉकी खिलाड़ी शोएब और सलमान ने बताया कि नए कोच के आने से अभ्यास में काफी सुधार हुआ है और अभ्यास करने में भी उत्साह बढ़ा है। नियमित अभ्यास से वे जिला एवं मंडलीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


चार प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए भेजा गया पत्र

स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल और बैडमिंटन खेलों के प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए खेल निदेशालय को पत्र भेजा गया है। क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि क्रिकेट और बैडमिंटन के कोच आने से खिलाड़ियों को और बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही नए प्रशिक्षकों की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें