फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 1.14 करोड़ से क्षतिग्रस्त पुलों के अप्रोच की होगी मरम्मत

विज्ञापन
-बलरामपुर के तुलसीपुर क्षेत्र में ​स्थित क्षतिग्रस्त सड़क।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। बरसात व बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुलों के अप्रोच व सड़कों की मरम्मत को मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया कराने के बाद अप्रोच व सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के करीब पांच लाख लोगों को सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

तराई क्षेत्र में राप्ती व पहाड़ी नालों में बाढ़ आने से प्रतिवर्ष कई सड़कें व पुलों के अप्रोच क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इन सड़कों व पुलों के अप्रोच की मरम्मत के लिए विभाग ने बीते दिनों सर्वे कराकर बजट की डिमांड की गई थी। स्वीकृत मिलने के बाद तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के चोरघटिया हड़पुरा मार्ग पर स्थित सोहेलवा नाला पर बने पुल के क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत 26 लाख रुपये से कराई जाएगी। इसके अलावा बघेलखंड मार्ग पर स्थित पैरा नाला के पुल के अप्रोच की मरम्मत पर 25 लाख रुपये, उतरौला-पचपेड़वा-चंदनपुर मार्ग पर स्थित भांभर नाला के अप्रोच की मरम्मत पर 20.40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बिलोहा जहंदरिया बेनीनगर मार्ग पर स्थित कटहा नाले के अप्रोच पर 24 लाख रुपये तथा तिवारीडीह से दुंदरा संपर्क मार्ग की मरम्मत पर 18.95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। (संवाद)

गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में 11 सड़कों का होगा कायाकल्प
गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के रहमरवा चरगनहिया मार्ग का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इस पर 11.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा रतनपुर झिंगहा मार्ग के पुनर्निर्माण पर 12.40 लाख रुपये, पचपेड़वा-गोरचहिया बनकटवा मार्ग से मिश्रौलिया मार्ग की मरम्मत पर 14 लाख रुपये खर्च होंगे। विशुनपुर रोड से ठकुरापुर मार्ग पर 25.50 लाख रुपये, छोटा साथी संपर्क मार्ग से महुआ तक 31.40 लाख रुपये, तुलसीपुर जरवा नथुनिया मोड़ से पिपरी तक मार्ग की मरम्मत पर 10.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। तुलसीपुर-लैबुड़वा मार्ग से पिपरा दुर्गानगर तक 9.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह मटेहना चौराहा गुलरिहा मार्ग से प्राथमिक विद्यालय गुलरिया तक के मार्ग की मरम्मत 16.50 लाख रुपये से कराई जाएगी। नकटी नाला काशीराम मार्ग से मनकौरा कानूनगो मार्ग की मरम्मत 17 लाख रुपये से, पनहवा गुलरिहा संपर्क मार्ग से जानकीनगर मार्ग तक मरम्मत पर 29 लाख रुपये खर्च होंगे। त्रिलोकपुर-रेहरा मार्ग से बेलभरिया मार्ग का पुनर्निर्माण 18.50 लाख रुपये से कराया जाएगा।
विज्ञापन


शीघ्र शुरू होगा काम
पुलों के अप्रोच व सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर होने के बाद दो माह के अंदर पुलों व सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। - कुमार शैलेंद्र, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें