रेहरा बाजार/ गैसड़ी (बलरामपुर)। ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। जिले में पांच प्रधान व 70 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव होने हैं। बुधवार को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। पहले दिन किसी ने भी पर्चा नहीं खरीदा है।
रेहरा बाजार ब्लॉक के एडीओ पंचायत इरफान उल्ला खां ने बताया कि ग्राम पंचायत भगवानपुर, रामपुर ग्रिंट, किरतापुर, सहजौरा व सादुल्लाहनगर में पंचायत सदस्य का एक-एक पद खाली है, जिसके चुनाव के लिए नामांकन पत्रों कि बिक्री शुरू हुई है। पहले दिन बुधवार को एक भी पर्चा नहीं बिका है। गैसड़ी ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश चौधरी ने बताया कि हरनहवा सुस्ता व मध्यनगर में प्रधान पद तथा 22 ग्राम पंचायतों में सदस्य पद के लिए चुनाव होना है। पहले दिन किसी ने भी पर्चा नहीं खरीदा है।
पचपेड़वा ब्लॉक के एडीओ पंचायत संजीव कैराती ने बताया कि बसंतपुर, पोखरभिटवा व नौबस्ता में सदस्य पद पर चुनाव के लिए एक भी पर्चा नहीं खरीदा गया है।