फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में 23 जनवरी रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो पालियों में 6127 परीक्षार्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा देंगे। प्रथम पाली में छह केंद्रों पर प्राथमिक स्तर व द्वितीय पाली में तीन केंदों पर उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। सभी केंद्रों के दोनों पालियों में सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निगरानी के लिए तैनात कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को रोडवेज की निशुल्क बस सेवा का 24 जनवरी तक लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविन्द राम ने शनिवार को परीक्षा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 23 जनवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने की केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के पांच केंद्रों पर प्रात: 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कक्षा एक से पांच तक प्राथमिक स्तर वाले 3728 परीक्षार्थी प्रथम पाली की शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे। तीन केंद्रों पर दोपहर 2.30 बजे से सायं पांच बजे तक 2399 परीक्षार्थी दूसरी पाली में शिक्षक पात्रता परीक्षा देंगे। एमएलके महाविद्यालय में 1850, एमपीपी इंटर कालेज व गर्ल्स इंटर कालेज में 500-500, डीएवी इंटर कालेज में 400, बीएवी इंटर कालेज में 300 और एमडीके बालिका इंटर कालेज में 178 परीक्षार्थियों की प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में एमएलके महाविद्यालय में 1850, एमपीपी में 500 व गर्ल्स इंटर कालेज में 49 परीक्षार्थी 23 जनवरी को उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा देंगे।
डीएम श्रुति ने सभी केंद्रों पर दो-दो सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने के लिए तैनात कर दिया है। परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करा दिया गया है। परीक्षार्थियों के परीक्षा संबंधी रिपोर्ट सीसीटीवी कैमरों में कैद होगी। केंद्र व्यवस्थापकों को छोड़कर अन्य किसी के पास मोबाइल नहीं रहेगा। शासन ने निर्देश दिया है कि 22 से 24 जनवरी तक रोडवेज बसों में टीईटी परीक्षार्थी निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र की स्वप्रमाणित फोटो कॉपी रोडवेज के परिचालक को देनी होगी।
विज्ञापन

डीएम ने एडीएम राम अभिलाष, सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर, बीएसए डॉ. रामचंद्र, एआरटीओ अरविन्द यादव, एआरएम आरके वर्मा, राजकीय विद्यालय मधवाजोत के प्रधानाध्यापक डॉ. चंदन पांडेय, बीईओ व केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने का जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी हेमंत कुटियाल ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस फोर्स की व्यवस्था का जिम्मा एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव व सीओ सिटी वरुण मिश्र को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें