फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीपाटन मंदिर मेले में मिलेगी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
फोटो-9-बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर मेले में मेले का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन करते राज्यमंत्री पल? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र में शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर मेले में लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। सात दिनों तक चलने वाले मेले में प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई गई है। राज्य मंत्री होमगार्ड, सैनिक कल्याण, प्रांतीय रक्षक दल व नागरिक सुरक्षा पल्टूराम ने गुरुवार को फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। राज्य मंत्री के साथ महंत देवीपाटन मंदिर मिथलेश नाथ योगी व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने मेले में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं व आम जनमानस को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मुहैया कराने का बहुत ही बेहतर माध्यम है। प्रदर्शनी के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को प्रदेश सरकार के कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी होगी। महंत ने प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार के योजनाओं के बारे में आम जनमानस को विस्तार से जानकारी मिल सकेगी और उसका लाभ उठा सकेंगे।
प्रदर्शनी का उद्घाटन करने से पहले राज्य मंत्री व विधायक ने महंत के साथ मां पाटेश्वरी का दर्शन किया। प्रभारी जिला सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी मेले में लगाई गई है। प्रदर्शनी में आने वाले श्रद्धालुओं को सरकार की योजनाओं से संबंधित प्रचार साहित्य प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह व पिंकू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें