फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नौकरी के नाम पर किशोरियों को बुलाया था बरेली, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र से रहस्यमय ढंग से लापता हुईं चारों किशोरियों को पुलिस रविवार को लेकर थाने पहुंची। किशोरियों को नौकरी दिलाने के बहाने बरेली बुलाने वाला युवक भी गिरफ्तार हुआ। एसपी विकास कुमार ने बताया कि शमजुल उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम नंदेली चौकी सिरसा थाना बहेड़ी जनपद बरेली को आजाद मोहल्ला सदर बाजार बरेली से गिरफ्तार किया गया है। इसी युवक ने किशोरियों को बरेली बुलाया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार अपनी सहेली के साथ चारो किशोरियां विद्यालय जाने के बजाय ई रिक्शा से गोंडा रेलवे स्टेशन गई थीं। यहां पर ट्रेन से वह चारों बरेली गईं। एसपी ने शनिवार को बरेली एक पुलिस टीम भेजी थी। गैड़ास बुजुर्ग थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि बरेली का शमजुल उर्फ मुन्ना गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन मशीन लेकर क्षेत्र में आता रहता था। यहां पर इन किशोरियों से उसकी मुलाकात हुई और एक किशोरी से उसकी बातचीत हो रही थी। गरीब परिवार की होने के कारण लड़कियां नौकरी खोज रहीं थीं।

नौकरी के लिए शमजुल ने बताया कि सभी बरेली आ जाओ, यहां एक कमरा दिला देंगे, वहीं रहना और नौकरी भी मिल जाएगी। उसने बृहस्पतिवार को फिर किशोरियों से बात की और कहा कि जल्दी आ जाओ, नहीं तो नौकरी नहीं मिलेगी। इसके बाद चारों घर से बरेली चली गईं। सीसीटीवी फुटेज और ई रिक्शा चालक की जानकारी पर जांच में बरेली जाने की पुष्टि हुई। बरेली में चारों किशोरियां और वह युवक भी पकड़ में आया। रविवार को चारों किशोरियाें का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। एसपी ने बताया कि मामले एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें