फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: निपुण भारत मिशन को सफल बनाएं शिक्षक

Wed, 31 Jan 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। महानिदेशक स्कूल शिक्षा राज्य परियोजना के निर्देशन में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय गोंदीपुर में संकुल शिक्षक की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निपुण भारत मिशन को सफल बनाने के लिए शिक्षकों ने चर्चा की।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य हिफुर्जरहमान ने संकुल शिक्षक की बैठक में पहुंचकर शिक्षकों को पांच प्वाइंट टूल किट पर आधारित शिक्षा के बारे में जानकारी दी। कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का शिक्षण कार्य टूल किट के माध्यम से किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के लिए भी प्रेरित किया जाए। साथ ही विज्ञान किट के माध्यम से छात्रों के अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण को पैदा किया जाए।
उन्होंने प्रस्तुत एजेंडा बिंदु पर सभी शिक्षकों से जानकारी ली और एनएटी तथा निपुण भारत मिशन को सफल बनाने के लिए शिक्षकों को दिशा निर्देश दिया। संकुल शिक्षक की बैठक में 15 परिषदीय स्कूलों के शिक्षक माैजूद रहे। उधर, डायट में दूसरे दिन भी शिक्षकों को संस्कृत भाषा किट व आईसीटी आधारित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 150 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। डायट प्रवक्ता पवन कुमार वर्मा ने बताया कि 31 जनवरी को प्रशिक्षण के समापन पर शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें