फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पुस्तकें न मिलने से शिक्षण कार्य में हो रही बाधा: दिलीप चौहान

विज्ञापन
फोटो-6-बलरामपुर में बैठक के दौरान शिक्षकों को संबोधित करते प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान।(संव? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। सर्वशिक्षा अभियान के तहत निशुल्क पुस्तकों का वितरण अभी तक विद्यालयों में नहीं हो सका है। विद्यालय खुलने के बाद पुस्तकें न मिलने से शिक्षण कार्य में समस्या उत्पन्न हो रही है। शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर संभव संघर्ष किया जाएगा। रविवार को ये बातें विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षण कार्य के लिए बीआरसी पर उपलब्ध पुस्तकों को प्रत्येक विद्यालयों में पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। अध्यापक पुस्तकों का उठान बीआरसी से नहीं करेंगे। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि एआरपी / एसआरजी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के अनुरुप ही स्कूलों में अनुश्रवण करें। महामंत्री तुलाराम गिरि ने कहा कि जिले के बाहर से आए शिक्षक विगत 5-6 वर्षों से इसी जनपद में सेवा दे रहे हैं। इन शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू की जाए।
कोषाध्यक्ष मसूद आलम अंसारी ने पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग की। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष गैड़ास बुजुर्ग आनंद कुमार, मुकीम खान, सत्यप्रिय सिंह, पंकज श्रीवास्तव, प्रदीप चौहान, विनोद चौहान, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, धीरेन्द्र मिश्र व जटाशंकर आदि शिक्षक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें