फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नई शिक्षा नीति में रुचिकर विषयों का चयन कर सकेंगे विद्यार्थी

Tue, 13 Aug 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के स्नातक प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर के छात्र और छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ नंदनी शुक्ला ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया। प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने महाविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में चर्चा करते हुए विभिन्न अकादमिक एवं सहायक पाठ्यक्रम की जानकारी दी। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. तवस्सुम फरखी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थी रुचिकर विषयों का चयन कर पढ़ाई कर सकते हैं। परीक्षा प्रभारी डॉ. सद्गुरु प्रकाश ने क्रेडिट सिस्टम एवं ग्रेडिंग सिस्टम के बारे में बताया। एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर्स डॉ. रमेश कुमार शुक्ल, डॉ. जितेंद्र ने एनएसएस व कल्चरल डायरेक्टर डॉ. अनामिका सिंह ने आगामी माह में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ. स्वदेश भट्ट ने लाइब्रेरी व डॉ. आशीष लाल ने हॉस्टल अलॉटमेंट की प्रक्रिया के बारे में बताया। एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र चौहान ने एनसीसी के उद्देश्य व इसके महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें