फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को जागरूक करने का विद्यार्थियों ने संभाला जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव में वोटरों को जागरूक करने की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को संभालनी होगी। मतदाताओं के भागीदारी से लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में हम सभी को जिम्मेदारी निभानी है। छठे चरण में तीन मार्च को होने वाले मतदान के दिन सबसे पहले सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन

बुधवार को यह बातें जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कालेज की प्रधानाचार्य के बटरफील्ड ने स्वीप कार्यक्रम के तहत सभी विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प दिलाते हुए कही। विधानसभा चुनाव में जनप्रतिनिधि चुनकर क्षेत्र का विकास कराने में सभी लोगों को प्रयास करना होगा। मतदान प्रतिशत बढ़ाकर ही लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है।
विद्यालय के प्रबंधक क्लाइव बटर फील्ड ने विद्यार्थियों को जागरुक करते हुए कहा कि हमारे देश का लोकतंत्र पूरी दुनिया के लिए मिशाल है। लोकतंत्र को मजबूत बनान में सभी मतदाताओं को बढ़-चढ़कर मतदान करना चाहिए। स्वीप के नोडल अधिकारी/डीआईओएस गोविन्द राम के निर्देश पर विद्यालय में मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम कराए गए। विद्यालय के प्रशासक क्रेग बटरफील्ड ने सभी विद्यार्थियों से अपील किया कि अपने अभिभावकों व अन्य परिचितों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

भारतीय संविधान ने सभी मतदाताओं को मतदान करने का महत्वपूर्ण अधिकार दिया है। मतदान करना प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है। मतदान से हम सही जनप्रतिनिधि को चुनें जो लोगों की उम्मीदों के अनुरूप कार्य करे। शिक्षक एलबी सिंह ने सभी विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रशासक ने विद्यार्थियों को जागरूकता अभियान चलाकर अभिभावकों को मतदान के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें