फोटो-3-बलरामपुर में प्रशिक्षार्थियों के साथ मौजूद एसएसबी के अधिकारी व जवान।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
पचपेड़वा (बलरामपुर)। नेपाल से सटी सीमा की सुरक्षा करने के साथ ही एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवान अब बच्चों को आत्मनिर्भर भी बनाएंगे। सीमा क्षेत्र के बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद त्रिलोकपुर इलाके में आयोजित 30 दिवसीय प्लंबरिंग व स्वच्छता अभियान के साथ की गयी है।
सीएचसी पचपेड़वा के अधीक्षक डॉ. मिथलेश कुमार व 50वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट अशोक विश्वास ने सीमा क्षेत्र के बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए 30 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण कार्यशाला में सीमा क्षेत्र के ग्राम बेलवरिया, मजगवां व त्रिलोकपुर आदि के बच्चों को प्लंबरिंग व स्वच्छता का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट ने सीएचसी अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित करते हुए भरोसा जताया कि बार्डर क्षेत्र के बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शुरू किया गया यह प्रयास काफी सार्थक साबित होगा। इस कार्यक्रम में रामा फाउंडेशन एसएसबी की सहयोगी संस्था की भूमिका निभाकर बच्चों को प्रशिक्षण देगी।