फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए पर अफवाह फैलानों वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। नागरिकता संशोधन कानून देश के किसी भी व्यक्ति को प्रभावित नहीं करता है। इसके खिलाफ दुष्प्रचार अथवा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे व्यक्तियों को जो समाज में अशांति पैदा करना चाहते हैं उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। यह बातें सोमवार को उतरौला कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज की एकता को कुछ अराजकतत्व खंडित करना चाहते हैं ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं। नागरिकता संशोधन कानून से देश के किसी भी समाज अथवा व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं है। यह देश के किसी भी व्यक्ति को प्रभावित नहीं करता है।
एसडीएम अरुण कुमार व सीओ मनोज कुमार यादव ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कोतवाल अनिल यादव ने बताया कि पुलिस टीम सुबह-शाम नगर में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखी है। इस अवसर पर मौलाना जमील खां, अबरार खां, सरून वसीम, हनीफ खां, मुश्ताक, संतराम, चांद खां सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें