फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलोग्राम चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा। दो किलोग्राम चरस के साथ नेपाली महिला तस्कर को पचपेड़वा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा बृजेश सिंह ने बताया कि सोमवार को भारत-नेपाल सीमा के निकट तंबोला पुल ग्राम हरिहरपुर के निकट नेपाली महिला तस्कर कमला पत्नी मुक्त बहादुर थापा निवासी कस्बा बुटवल थाना भैरवा नेपाल को गिरफ्तार किया गया।
कमला के पास से दो किलोग्राम चरस बरामद हुआ है। चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान कमला ने बताया कि वह इससे पहले भी 7-8 बार चरस दिल्ली व जयपुर आदि शहरों में पहुंचा चुकी है।
विज्ञापन

एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया है। तस्कर की गिरफ्तारी के समय उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल अमजद खान, योगेश पासवान व महिला आरक्षी आरती वर्मा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें