फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को धरातल पर करें मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र की न्याय पंचायत मथुरा में कांग्रेस की ओर से संगठन सृजन अभियान का शुभारंभ किया गया। पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को धरातल पर मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में अपना योगदान देगा। न्याय पंचायत की कमेटियों का गठन होने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुज सिंह, पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु, मथुरा प्रधान सगीर, पीसीसी सदस्य डॉ. पंकज गुप्ता, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राज बहादुर यादव, शिवलाल व अख्तर आदि ने भी संगठन सृजन अभियान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि इससे प्रियंका गांधी के सपनों को साकार करने में मदद मिलेगी। गंगा जमुनी तहजीब को कायम करने के लिए जनता के बीच जाकर वर्तमान सरकार की नीतियों को लोगों के सामने लाया जाएगा। किसानों के साथ सरकार न्याय नहीं कर पा रही है। किसानों की संपत्ति निजी व्यापारियों के हाथों में सरकार बेंचने की साजिश कर रही है। इस साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर मुसीबत, शिव कुमार गौतम, अमिरका प्रसाद, अवधेश पाल सिंह व अख्तर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें