फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों की पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों की पैनी नजर है। सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी व होने वाली अन्य गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसएसबी के जवान पूरी तरह से सतर्क हैं। नेपाली सैनिकों के साथ वार्ता करके जवानों ने मानव तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

हरैया थाना क्षेत्र से लगने वाली भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मंगलवार को एसएसबी 9वीं वाहिनी, नेपाल पुलिस, नेपाल आर्मी (एपीएफ) के अधिकारियों के साथ थानाध्यक्ष हरैया सुरेश कुमार वर्मा ने भारी सुरक्षा बलों के साथ मानव तस्करी व अन्य गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए सर्च अभियान चलाया।
प्रमुख मार्गों के साथ पगडंडियों पर भी सर्च अभियान चलाकर मानव तस्करी व अन्य गतिविधियों में लिप्त अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए सीमा क्षेत्र के गांवों में भी संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

एसएसबी जवानों, पुलिस कर्मियों व नेपाली सैनिकों ने पैदल गश्त कर मानव तस्करी व अन्य गतिविधियां रोकने के लिए विचार-विमर्श किया। मानव तस्करी रोकने के लिए दोनों देशों की तरफ से कार्रवाई करने की साझा रणनीति तैयार की गई।
भारत-नेपाल के रोटी-बेटी के संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर एसआई कलाधर दूबे, सुभाष विश्वकर्मा, रमेश यादव व जितेंद्र कुमार सहित एसएसबी व पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें