फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी वाले मतदान केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी

विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करती डीएम श्रुति - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। गड़बड़ी की आशंका वाले मतदान केंद्रों में वोटिंग के दौरान वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पंचायत चुनाव में तैनात प्रभारी अधिकारियों को सतर्कता पूर्ण ढंग से ड्यूटी का निर्वहन करना होगा।
विज्ञापन

संवेदन, अति संवेदन व अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस व पैरामिलेट्री फोर्स तैनात की जाएगी। नो ड्यूज के नाम पर अवैध वसूली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने सभी ब्लॉकों के बीडीओ को चेतावनी दी कि भविष्य में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी / डीएम श्रुति की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन कार्य में लगे प्रभारी अधिकारियों व तीनों तहसीलों के एसडीएम की बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि दावेदारों से अदेयता प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली की शिकायतें मिली है जो शर्मनाक है।
विज्ञापन

यदि भविष्य में इस तरह की शिकायत मिलेगी तो संबंधित ब्लॉक के बीडीओ व अन्य कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगी। यातायात, मतदान कार्मिक प्रशिक्षण, मतपत्र, लेखन सामग्री पत्र, मतपेटिका, प्रेक्षक, कंट्रोल रूम, पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण कार्य, मतदाता सूची की कार्यकारी प्रतियां तैयार करने, टेंट, निर्वाचन आय-व्यय, चिकित्सा, रूट चार्ट, वीडियोग्राफी व संचार व्यवस्था के प्रभारी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन का अनुपालन न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। तीनों तहसीलों के एसडीएम और सभी 9 ब्लॉकों के बीडीओ को रूट चार्ट फाइनल करने का निर्देश दिया गया। चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए गाड़ियों की डिमांड सभी बीडीओ एआरटीओ को उपलब्ध करा दें जिससे समय पर वाहनों का इंतजाम कराया जा सके।
संवेदन, अति संवेदन व अति संवेदनशीन प्लस केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराने में बारे में डीएम ने जानकारी हासिल की। चुनाव के दौरान आने वाली शिकायतों के लिए बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर शिकायत पंजिका की जांच की। कंट्रोल रूम प्रभारी को शिकायत पंजिका दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
बैठक में सीडीओ रिया केजरीवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी / एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़, तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार, उतरौला एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, बीडीओ गिरीश कुमार पाठक, एआरटीओ अरविंद यादव, बीएसए डॉ. रामचंद्र, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी व जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र सहित चुनाव में लगे सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें