बलरामपुर। कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण के अलावा टेस्टिंग (जांच) को महत्वपूर्ण माना गया है। कई दिनों से जिले में कोरोना का एक भी पॉजिटिव केस न मिलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग टेस्टिंग की रफ्तार बढ़ाने का हरसंभव प्रयास कर रहा है। अब स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा अन्य सेंटरों पर भी टीम भेजकर सैंपल लेने का निर्णय लिया गया है। कैटेगरी वाइज सैंपल लेने के लिए तिथि व स्थान निर्धारित कर दिया गया है।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि कोविड का पॉजिटिव केस न मिलने के कारण लोग जांच के प्रति लापरवाह हो गए है। जांच के लिए लोग स्वास्थ्य केंद्र नहीं आ रहे जिससे टेस्टिंग की रफ्तार धीमी हो गई है। इसे तेज करने के लिए कैटेगरी वाइज सैंपलिंग का फैसला लिया गया है।