बलरामपुर। व्हाट्सएप नंबर पर डीएम की डीपी लगा कर अधिकारियों को डांटने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को जिला सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक, किसी अज्ञात ने अपने व्हाट्सएप की डीपी पर जिलाधिकारी श्रुति की फोटो लगा रखी है।
वह शुक्रवार से ही अधिकारियों पर रौब गांठ रहा था। अधिकारियों ने इस बात की सूचना जिलाधिकारी को दी। उन्होंने अधिकारियों से फोन करने की बात का खंडन किया और ऐसे व्यक्ति से सावधान रहने की बात कही। डीएम बलरामपुर के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर अधिकारियों को फर्जीवाड़े की जानकारी दी। सूचना साइबर क्राइम सेल को दी गई है। साइबर सेल प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है शीघ्र ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। संवाद