फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवा(बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झिंगहा मोड़ के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों बाइकों पर सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

जरवा कोतवाली के थानाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि एक बाइक से नेपाल देश के जिला दांग अंतर्गत थाना गढ़वा के ग्राम कोयलाबास निवासी आस बहादुर (33), शरद गोर (38) व दिल बहादुर (31) बालापुर बाजार में मक्का व मटर पिसाने के लिए जा रहे थे। वहीं टड़वा निवासी शंकर राजभर (25), सुंदरडीह निवासी राजू (27) व रंजीत (22) एक बाइक से बालापुर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। झिंगहा मोड़ के पास आमने-सामने से आ रही दोनों बाइक टकरा गईं। बाइकों की भिड़ंत में उन पर सवार सभी युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें