फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: साहब! परिवार रजिस्टर की नकल नहीं दे रहे लेखपाल

Sat, 03 Oct 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-17-बलरामपुर के सदर तहसील सभागार में ​शिकायत सुनते डीएम व एसपी।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। साहब! ससुर की छह मार्च को मौत हो चुकी है। बैंक में उनकी राशि जमा है, जिसके भुगतान के लिए परिवार रजिस्टर की नकल मांगी गई है। लेखपाल की रिपोर्ट न लगने से काम अटका है। इससे पहले पति और जेठ की मौत हो चुकी है। परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है। बच्चों के इलाज के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। तीन महीने से परिवार रजिस्टर की नकल के लिए दौड़ रही हूं, लेकिन लेखपाल रिपोर्ट नहीं लगा रहे हैं। रघवापुर निवासी जाफरून निशा ने शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन से यह शिकायत की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल शिकायत का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

महरी गांव के ग्रामीणों ने राप्ती नदी से बचाव के लिए भोजपुर शाहपुर तटबंध के अधूरे हिस्से का निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो किलोमीटर तटबंध अधूरा होने से हर साल बाढ़ का पानी घरों में भर जाता है और फसलें बर्बाद हो जाती हैं। उन्होंने महरी के पूरब-दक्षिण दिशा से तटबंध बनाकर उसे भोजपुर तटबंध से जोड़ने की मांग की।
अड़ार पाकड़ निवासी शीतला प्रसाद ने ग्राम प्रधान पर खेत में चकमार्ग पटवाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। फटवा निवासी निर्मला देवी ने आंधी में गिरे सात बबूल के पेड़ों को उठाने की अनुमति मांगी। निबकौनी के लोगों ने नगर पालिका की गली पर कब्जे और निर्माण की शिकायत की।
विज्ञापन

जमालीजोत निवासी रामबुझारत ने बरात में विवाद के दौरान मारपीट करने, बाइक, जेवर और कपड़े जलाने, 50 हजार रुपये जलाने तथा मोबाइल ले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह, एसडीएम मनोज कुमार सरोज समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें