फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दूसरे दिन भी सड़कों पर सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दो दिनों के कोरोना कर्फ्यू को सफल बनाने में प्रशासन जुटा हुआ है। पंचायत चुनाव के चलते प्रशासन को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के सभी सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर पुलिस टीमें वाहनों से प्रचार कर लोगों को घरों में रहने की सलाह दे रहे हैं। लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब कुछ बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शासन की तरफ से दो दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। इसके तहत रविवार को भी जिले भर में कर्फ्यू रहा। चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस के वाहनों से प्रचार प्रसार कर लोगों को कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने का उपाय बताया गया।
डीएम श्रुति ने बताया कि जिले में 54 से अधिक लोगों की कोरोना महामारी की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। जिले में 1500 से अधिक कोरोना के सक्रिय केस भी है। इसी को मद्देनजर रखते हुए जिले में शनिवार व रविवार को लॉकडाउन करने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार की शाम 8 बजे से सोमवार की प्रात: सात बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान जिले के प्रत्येक शहर व ग्रामीण क्षेत्र के हर कोने में मास्क की अनिवार्यता रहेगी। कोरोना कर्फ्यू के समय आवश्यक सेवाओं, पंचायत चुनाव में जुड़ी पोलिंग पार्टियों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों को आवागमन की अनुमति दी गई।
आक्सीजन की सप्लाई के लिए ड्रग इंस्पेक्टर सरकारी व निजी अस्पतालों में अपने स्तर से कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग के कंट्रोल रूम से आक्सीजन से संबंधित समस्या का निराकरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें