फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा में श्याम बहाल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला कारागार में बुधवार को बंदियों की खेल प्रतियोगिताएं कराई गई। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। फर्राटा में बंदी श्याम बहाल सिंह ने तेज धावक का खिताब जीता।
विज्ञापन

प्रभारी अधीक्षक पीके मिश्र ने बताया कि जेल दिवस पर रस्सकशी, वालीबॉल, शतरंज, लूडो, कैरम, 100 मीटर दौड़, निबंध, लेखन व रंगोली आदि प्रतियोगिताएं बंदियों के बीच टीमें बनाकर कराई गई। वालीबॉल में बंदियों की एक टीम और रस्सीकशी में बैरक संख्या सात की टीम विजेता रही। शतरंज में बंदी इंद्र कुमार शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लूडो में बंदी शमीम ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ में बंदी श्याम बहाल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता में बंदी नवीन व अनिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बंदी शेषराम विश्वकर्मा ने कोरोना वायरस लक्षण व बचाव विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मनके हारे हार है मनके जीते जीत विषय पर बंदी इंद्र कुुमार शुक्ल ने निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दहेज प्रथा एक अभिशाप विषय पर निबंध लिखकर बंदी राजेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला बंदी कामिनी, मिथिलेश, वंदना व आफिया ने रंगोली प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।
अंत में सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता के आयोजन में उप जेलर सुनील कुमार व ओम प्रकाश सहित अन्य जेल कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें