फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्षों की मीटिंग में कांग्रेस ने तय की किसान पंचायत की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सिविल लाइन स्थित कांग्रेस शिविर कार्यालय में मंगलवार को ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें किसान पंचायत की रणनीति पर चर्चा करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए उसकी नीतियों के खिलाफ भड़ास निकाली गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जिस तरह किसानों के खेतों को समाप्त कर पूंजीवादी व्यवस्था लागू करना चाहती है उससे आने वाले दिनों में हम किसान भी अपने खेतों में मजदूर बनकर रह जाएंगे। सरकार की नीति का विरोध न किया गया तो हम पूंजीपतियों का कर्जदार बनकर अपनी खेत से वंचित कर दिए जाएंगे।
सरकार की इन्हीं नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से किसान जागरण के तहत पंचायत का आयोजन जिले भर में किया जाएगा। किसानों को जगाने एवं पंचायत को सफल बनाने के लिए हम सभी को अपने स्तर से तैयारी करनी है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष अख्तर हुसैन, महासचिव विनय कुमार मिश्रा व पीसीसी चंद्रशेखर मिश्रा आदि ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा पूंजीपतियों के लिए कार्य करती रही है। मजदूर, किसान व कर्मचारियों के हित में कार्य न करके उनका उत्पीड़न करना इस सरकार की नीति बन चुकी है।
कांग्रेस पार्टी इस नीति के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेगी। सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में किसान पंचायत आयोजित कर किसानों को जागरूक करें। बैठक में अमरीका प्रसाद, डॉ. हामिद खलीउल्ला, जमील अहमद, स्वामीनाथ, श्रीपति शुक्ला, सर्वेश खान व अशोक यादव सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें