फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 1.46 करोड़ से सात सड़कों का होगा पुनर्निर्माण, बजट जारी

विज्ञापन
बलरामपुर क्षेत्र की जर्जर सड़क, जिसकी होगी मरम्मत। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र की सात सड़कों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। शासन ने सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 1.46 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। बरसात से पहले सड़कों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

उतरौला-बलरामपुर मार्ग से मोहम्मदपुर ग्राम तक सड़क के पुनर्निर्माण पर 13.77 लाख रुपये खर्च होंगे। बहराइच रोड पर घुघुलपुर गन्ना शोध केंद्र तक सड़क निर्माण पर 22.13 लाख रुपये, जुआथान भैंसहवा माग से मनिककोट तक सड़क के निर्माण पर 26.88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सायडीह ग्राम से खलिहन तक सड़क निर्माण में 27.54 लाख रुपये, भगौतापुर से राजघाट प्रथम तक सड़क बनवाने में 25.01 लाख रुपये, गलिबापुर से ढोवाडाबर तक सड़क के निर्माण में 22.08 लाख रुपये तथा बेलहागौरा से रोवारी क्रय केंद्र तक सड़क बनवाने में 9.52 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि बीते कई वर्षों से ग्रामीण इन सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने बजट जारी कर दिया है। बरसात से पहले विभाग को इन सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं क्षेत्रवासी प्रमोद शुक्ला, राजेंद्र बहादुर, श्याम सुंदर एवं इलियास आदि का कहना है कि बरसात से पहले सड़क बन जाएगी तो ग्रामीणों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें