फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में सात रैन बसेरे शुरू, बेसहारा को मिलेगा आसरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कड़ाके की ठंड का प्रकोप कई दिनों से जारी है। प्रशासन की तरफ से गरीबों व बेसहारों को ठंड से बचाने के प्रयास शुरू कर दिये गए हैं। नगर निकायों में सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर अलाव के जलवाने के इंतजाम कराए जा रहे हैं। तीनों तहसीलों के एसडीएम को इंतजाम कराने का निर्देश दिया गया है। कंबल वितरण कराने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को बताया कि शीत लहर को देखते हुए जिले में एडवाइजरी जारी कर दी गई है। सात रैन बसेरे संचालित करा दिए गए हैं। रैन बसेरों में बाहर से आने वाले गरीबों व बेसहारों को ठहरने का मौका मिलेगा। नगर पालिका परिषद बलरामपुर व उतरौला और नगर पंचायत तुलसीपुर व पचपेड़वा के ईओ को रैन बसेरों में इंतजाम कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले भर में 55 स्थनों पर अलाव जलवाना शुरू कर दिया गया है जिसकी संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। तीनों चीनी मिलों को निर्देश दिया गया है कि गन्ने की ढुलाई में लगी बैलगाड़ियों व ट्रैक्टर ट्रॉलियों में रेडियम पट्टी लगवाएं।
विज्ञापन

तौल केंद्रों पर रैन बसेरा व शेल्टर होम की स्थापना करें और वहां भी अलाव जलवाएं। जिला आपदा प्रबंधन सलाहकार सचिन मदान ने बताया कि फावड़े, कुदाल, जलावन की लकड़ियां और पर्याप्त गर्म कपड़ों के साथ आपातकाल किट तैयार रखें।
घर के अंदर सुरक्षित रहें। समाचार पत्रों, रेडियो व टेलीविजन से मौसम की जानकारी लेते रहे। हाथों और पैर की उंगलियों, कानों व नाक पर सफेद या पीले दाग उभरे तो शीतदंश के लक्षण होते हैं।
ऐसी स्थिति में तत्काल अपने नजदीक के अस्पताल में इलाज कराएं। कोयले की अंगीठी, मिट्टी तेल का चूल्हा व हीटर आदि का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। कमरे को हवादार रखें जिससे जहरीले धुएं से नुकसान न हो। अधिक सर्दियों के लिए ईंधन बचाकर रखें। शरीर को सूखा रखें। गीले कपड़े तुरंत बदल लें।
दलहनी व तिलहनी फसलों को हो सकता है नुकसान
अधिक शीतलहरी से दलहनी व तिलहनी फसलों के साथ आलू को भी नुकसान हो सकता है। जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार व जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन ने किसानों से अपील किया है कि अधिक शीत लहर होने पर दलहनी व तिलहनी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए प्रयास शुरू कर दें। अपने नजदीक के ब्लॉक पर संपर्क करके संसाधन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें