फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छात्र की मौत के बाद विद्यालय में प्रबंधन ने लगाया ताला

Thu, 06 Aug 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-25-प्रीतम वर्मा।-फाइल फोटो
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के चिल्ही कलां भगवानपुर स्थित एक विद्यालय में स्कूल बस की चपेट में आकर कक्षा एक के छात्र सत्यम वर्मा की मौत के बाद से विद्यालय में ताला लटका है। पिछले चार दिनों से स्कूल बंद होने के कारण करीब 190 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

तीन अगस्त को बस से उतरते समय कथित रूप से चालक की लापरवाही से छात्र सत्यम वर्मा की मौत हो गई थी। घटना के बाद से विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह बंद हैं। गुरुवार को भी विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटका मिला और परिसर में न तो शिक्षक मौजूद थे और न ही छात्र।
अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हालांकि, विद्यालय प्रबंधन की ओर से अब तक स्कूल दोबारा खोलने अथवा वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद मिला। जांच में स्पष्ट हुआ कि संबंधित विद्यालय माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन नहीं, बल्कि बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त है। निरीक्षण रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
उधर, पुलिस दुर्घटना के आरोपी चालक की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। दुर्घटना में प्रयुक्त बस पहले ही सीज की जा चुकी है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें