फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारिका ने बैडमिंटन टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सोमवार को फाइनल मुकाबला जीतकर सारिका सिंह ने टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मैच का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। फाइनल मुकाबला आरजू खान एवं सारिका सिंह के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में सारिका सिंह ने जीत हासिल की। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है। खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक होता है।
प्रतियोगिता में प्रखर, प्रतिक्षा, हर्ष गुप्ता, पीयूष जायसवाल व सूर्यांश प्रताप सिंह आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षक उमा नाथ पांडेय, आकांक्षा सिंह, अंशिका त्रिपाठी व सुजीत कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें