फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ-सफाई के साथ किया सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना को हराने के लिए जिले के सभी सरकारी दफ्तरों, शहरों व ग्रामीण बाजारों में शनिवार को सैनिटाइज कराया गया। डीएम श्रुति के निर्देश पर जिले के चारों नगर निकायों के ईओ और सभी 9 ब्लॉकों के बीडीओ की तरफ से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

वहीं एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देशन व एएसपी अरविंद मिश्र के पर्यवेक्षण में पुलिस की तरफ से दफ्तरों की साफ-सफाई करके सैनिटाइज किया गया।
डीएम के निर्देश पर नगर पालिका परिषद बलरामपुर व उतरौला और नगर पंचायत तुलसीपुर व पचपेड़वा में ईओ ने सभी वार्डों में सैनिटाइजेशन कराया। जिन इलाकों में कोरोना के केस पाए गए है वहां साफ सफाई के साथ-साथ सैनिटाइजेशन का भी कार्य किया गया।
डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह के निर्देशन में जिले के सभी 9 ब्लॉकों में बीडीओ, एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिवों की टीमों ने जिन इलाकों में कोरोना के केस पाए गए हैं वहां सैनिटाइजेशन कराया गया। एएसपी की निगरानी में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आवासीय व कार्य स्थलों की साफ सफाई की गई।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने निवास व कार्य स्थलों की साफ सफाई की और सैनिटाइजेशन भी किया। एएसपी व चारों सर्किल के सीओ ने भी अपने आवासों की साफ सफाई करके सैनिटाइजेशन कराया।
विज्ञापन

कोतवाली व थानों के साथ-साथ पुलिस लाइन, मीटिंग हाल, हॉस्टल, बैरक, भोजनालय, र्क्वाटर गार्ड, लॉकर व आवासीय परिसर आदि की साफ सफाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें