फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 17 घर जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। ठकुरापुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में 17 घर जल गए। घटना में दो साइकिल, पानी का इंजन व 55 हजार नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के ठकुरापुर निवासी अतवारी ने शनिवार को बताया कि उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान, दो साइकिल, पानी का इंजन और 30 हजार रुपये नकदी भी जलकर राख हो गए।
इसके बाद विकराल हुई आग ने पड़ोसी बब्लूराम, पांचू, राजेंद्र, बुधराम, राम कुमार, रामू, भगौती, दुर्गेश, नेवास, चिनके, मुकलू, साहबदीन, सेवकराम, राम किशोर, शिव कुुमार व राम निवास के घर को भी आगोश में ले लिया। आग से 17 घरों में 25 हजार रुपये नकद समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम पर ग्रामीण बिफर गए और आक्रोश जताया। हल्का लेखपाल रामपाल चौधरी को क्षति का आंकलन करने के लिए पीड़ितों ने सूचना भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें