फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छताग्राहियों ने मांगा बकाया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में काम कर रहे स्वच्छता ग्राही बकाया भुगतान न मिलने से आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इन लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर बकाया भुगतान दिलाने तथा सेवाएं नियमित करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्वच्छता ग्राही संघ के जिलाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी तथा उनके साथ शुभांकर यादव, दिनेश कुमार, कादिर अहमद, रिंकी श्रीवास्तव व राजेश शुक्ला आदि ने दिए गए ज्ञापन में कहा है कि वह लोग स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के निर्धारित उद्देश्यों के प्रति संबंधित ग्राम पंचायतों में पूरी निष्ठा व लगन के साथ काम कर रहे हैं।
सरकारी आदेश के बावजूद हमें किसी तरह का भुगतान नहीं दिया जा रहा है। भुगतान न मिलने से हमारा परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। इन लोगों ने शासन-प्रशासन से बकाया भुगतान दिलाने की गुहार लगाई है। साथ ही साथ इन लोगों ने सरकारी कर्मी के तौर पर खुद को नियमित किए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें