फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनरों को दिया गया ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 56 मास्टर ट्रेनर्स को ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। सभी मास्टर ट्रेनर्स को बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट के संचालन सहित प्रत्येक मशीनों को एक दूूसरे से कनेक्ट करने का तरीका भी बताया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एडीएम राम अभिलाष ने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर्स अच्छी तरह से पूरी संजीदगी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें। चुनाव के दौरान मशीनों के विभिन्न कार्यों का अपर्याप्त ज्ञान मतदान को प्रभावित कर सकता है। यदि प्रशिक्षण के दौरान कोई प्रश्न या संशय है तो उसको अवश्य दूर कर लें।
उन्होंने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट संचालित करने का जितना अच्छा प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर लेंगे उतने ही अच्छे ढंग से पीठासीन अधिकारियों व चुनाव में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सभी मास्टर ट्रेनरों का द्वितीय प्रशिक्षण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह ने मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन से संबंधित सभी बारीकियां बताई। उन्होंने सभी मशीनों को एक दूसरे से केबल कनेक्शन के जरिए कनेक्ट करने, मतदान पत्र लगाने तथा मॉक पोल के संबंध में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें