फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर कांड को लेकर भड़के सपाई व कांग्रेसी, सड़क पर उतरे

विज्ञापन
बलरामपुर में नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन करते पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव व अन्य। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। लखीमपुर में किसानों पर गाड़ी चढ़ाने और उसके बाद हुए बवाल में चार किसान समेत 10 लोगों की मौत पर विपक्षी पार्टियों में योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। सोमवार को सपा तथा कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। सपा ने जुलूस निकाल तथा कांग्रेस ने चक्का जाम कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ही पूर्व मंत्री सपा नेता डॉ. एसपी यादव को उनके आवास पर तो अन्य सपाइयों को सपा जिला कार्यालय लोहिया भवन में नजरबंद करने का पूरा प्रयास पुलिस ने किया। पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव ने समर्थकों के घर से निकलकर प्रदेश व केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
नेशनल हाईवे पर पूर्व मंत्री, बेटे राकेश यादव, कृष्ण कुमार गिहार, शिल्पाराज, अंकित सूर्यवंशी, अब्दुल हफीज खां व शफीउल्ला आदि के साथ धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि जनरल डायर की तरह भाजपा ने लखीमपुर में जलियांवाला बाग गना दिया।
विज्ञापन

अपनी मांग कर रहे किसानों को केन्द्रीय मंत्री के बेटे ने गाड़ी से कुचल कर मार डाला। मृतक परिवारों को दो-दो करोड़ रुपया मुआवजा व परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाए। केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त किया जाए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखीमपुर जाने दिया जाए।
पूर्व मंत्री ने हिरासत में लिए गए अखिलेश यादव व प्रो. रामगोपाल यादव को तत्काल रिहा किए जाने की मांग की। मामले की न्यायिक जांच कराकर दोषियों को कठोर सजा दी जाए। उन्होंने समर्थकों के साथ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम एके गौड़ को सौंपा।
लोहिया भवन में सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, पूर्व विधायक जगराम पासवान, पूर्व प्रमुख शफीक अहमद, संजय यादव व ललित पासवान आदि ने लखीमपुर घटना को लेकर जोरदार हंगामा करते हुए लखनऊ में गिरफ्तार अखिलेश यादव को तत्काल रिहा करने।
घटना की न्यायिक जांच कराने, काला कृषि कानून वापस लेने तथा मृतक किसानों के परिजनों को आर्थिक सहायता व परिजनों को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इन लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सदर एसडीएम को सौंपा। उतरौला में सपा नेता आदिल हुसैन ने लखीमपुर की घटना को लेकर आक्रोश जताया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
लखीमपुर कांड से आक्रोशित कांग्रेसियों ने भी सोमवार को जमकर हंगामा काटा। वीर विनय चौराहे पर जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में चक्कर जाम किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी व उनके बेटे की तत्काल गिरफ्तारी किए जाने की मांग की।
इन लोगों ने प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाने से रोके जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। प्रदेश में कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। कांग्रेसियों ने कृषि कानून वापस लेने तथा प्रदेश की किसान विरोधी सरकार को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग राष्ट्रपति से की।
चक्का जाम के दौरान कांग्रेसियों व पुलिस कर्मियों में नोकझोंक भी हुई। चक्का जाम के दौरान मोहसिन मामा, विनय मिश्रा, घनश्याम मिश्रा, अंबिका प्रसाद, रितिक मिश्रा, शिवलाल पूर्व प्रमुख, अख्तर हुसैन, डा. इश्तियाक व बंगाली शुक्ला आदि ने कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम सदर एके गौड़ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें