बलरामपुर। उतरौला विधान सभा क्षेत्र के मनकापुर-उतरौला मार्ग पर सीसीरोड निर्माण के लिए शासन से बजट स्वीकृत मिली है। इसके तहत 57.73 लाख रुपये से बनने वाली सीसी रोड से तीन गांव क्षेत्र की 20 हजार की आबादी का आवागमन सुगम व आसान बन सकेगा।
जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि उतरौला-मनकापुर रोड पर श्रीनर्सिंग बाबा के घर सामने से रायपुर यादव गांव तक सीसी रोड निर्माण के लिए 57.73 लाख रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। सड़क निर्माण के लिए निविदा का प्रकाशन भी कराया जा चुका है। शीघ्र ही सड़क का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। संवाद