फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़कों की मरम्मत पर खर्च हाेंगे 1.80 करोड़

Mon, 22 Jul 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नदियों व पहाड़ी नालों के पानी से बर्बाद हुई सड़कों की मरम्मत पर एक करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बाढ़ व बारिश के चलते क्षतिग्रस्त होने वाली सड़कों पर लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की मरम्मत का खाका तैयार कर लिया है। पैसा आते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


राप्ती व बूढ़ी राप्ती के साथ सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग से निकले 17 पहाड़ी नाले इस साल जुलाई में ही बाढ़ से लबालब हो गए। लोक निर्माण विभाग के दोनों डिवीजन के 45 से अधिक सड़कें बाढ़ के पानी में टूटकर बह गई हैं। वहीं प्रांतीय खंड ने ब्लाॅक तुलसीपुर, हरैया सतघरवा, गैसड़ी व पचपेड़वा में बाढ़ से तबाह 12 सड़कों की मरम्मत कराने का खाका तैयार किया है। चारों ब्लॉकों में मार्गों के पैच पर 45-45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अजय कुमार, संजीव कुमार, अरविंद, बलदेव व राजू आदि ने बताया कि भारी बारिश व बाढ़ के चलते जिले की सभी सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बजट मिलने पर शुरू होगी मरम्मत

प्रांतीय खंड से जुड़े चार ब्लॉकों के 12 सड़कों की मरम्मत कराने का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया है। शासन से निविदा प्रकाशित करा दी गई है। बजट मिलते ही सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भानू प्रताप यादव, एक्सईएन प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें