फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह तैयार करेंगे तीन लाख तिरंगा झंडा

विज्ञापन
फोटो-2-बलरामपुर के विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते सीडीओ संजीव कुमार मौर्य।-संवा - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में तिरंगा झंडा फहराने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। तीन स्वयं सहायता समूहों से तीन लाख तिरंगा झंडा तैयार कराया जाएगा। स्वतंत्रता की प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने के लिए 11 से 17 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ संजीव कुुमार मौर्य ने विकास भवन सभागार में बीते दिन हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तैयारी की समीक्षा की। बैठक में सीडीओ ने कहा कि जिले के सभी घरों में जनसहयोग से तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। सरकारी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों, वाणिज्यिक व व्यवसायिक भवनों पर तिरंग फहराया जाएगा। डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह यादव को ग्राम पंचायत वार स्वयं सहायता समूहों से तिरंगा झंडा निर्माण कराने की जिम्मेदारी सौंपी।
बीएसए डॉ. रामचंद्र को सभी विद्यालयों में शिक्षकों व अभिभावकों की बैठक कराकर अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार को आशा व एएनएम के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम कराने का सुझाव दिया गया। समीक्षा बैठक में डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह व एआरटीओ अरविंद यादव सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें