फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजवान जहीर की बेटी जेबा पर भी लगा एनएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद पप्पू की हत्या की साजिश में शामिल पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी जेबा रिजवान पर भी प्रशासन ने सोमवार को रासुका लगा दिया। इससे दो दिन पहले ही रिजवान जहीर पर भी रासुका की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

विदित हो कि पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद पप्पू की हत्या की साजिश में पूर्व सांसद रिजवान जहीर अपनी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज के साथ जेल में बंद है। दो दिन पहले स्थानीय प्रशासन ने रिजवान जहीर के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की थी। वहीं, एक सप्ताह पहले रिजवान जहीर की बेटी जेबा रिजवान को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी।
जेबा के परिजन कई दिन से उसकी रिहाई के लिए प्रयास कर रहे थे। मगर रिहाई नहीं हो पाई थी। इसी बीच सोमवार को प्रशासन ने जेबा रिजवान के खिलाफ भी रासुका के तहत कार्रवाई कर दी। कार्रवाई की प्रति जेबा को जेल में तामील करा दी गई है। ऐसे में जमानत मिलने के बाद भी अब जेबा की रिहाई नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

एसपी राजेश सक्सेना ने बताया कि रिजवान जहीर व उसके परिजन रसूखदार लोग हैं। इनके जेल से बाहर आने पर लोक शांति भंग होने की पूरी आशंका है। इसी बात को ध्यान में रखकर रिजवान जहीर के बाद अब उसकी बेटी जेबा पर भी रासुका लगाया गया है। आगामी दिनों में रिजवान के दामाद रमीज के खिलाफ भी रासुका के तहत कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें