फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती में भैंस नहलाने के चक्कर में दो डूबे, लापता

विज्ञापन
फोटो-16-बलरामपुर के घोसियारपुर गांव के पास नदी में डूबे लोगों की तलाश करते गोताखोर।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
देहात(बलरामपुर)। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के घोसियार गांव के पास शनिवार की दोपहर बाद राप्ती नदी में भैंस को नहलाने गई किशोरी अचानक गहरे पानी में डूबने लगी। किशोरी को बचाने के लिए नदी में अधेड़ भी डूब गया। दोनों लोग लापता हैं। ग्रामीण तथा पुलिस टीम दोनों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बलरामपुर विद्या सागर वर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर में ग्राम रसूलाबाद मिर्जापुर निवासी फूलजहां उर्फ गोलना (16) भैंस चराने के लिए गई थी। गर्मी ज्यादा होने की वजह से वह भैंस नहलाने के लिए नदी में उतर गई। अचानक गहरे पानी में जाने से गोलना डूबने लगी। पास में ही मौजूद बड़कऊ (47) गोलना को बचाने के लिए नदी में कूद गए। दोनों लोग समाचार लिखे जाने तक लापता हैं। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस तथा स्थानीय लोग गोताखोर की मदद से दोनों की तलाश में जुटे हैं। कोतवाल ने बताया कि अभी तक किसी का पता नहीं चल पाया है। तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें