फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 एमटी धान की हुई खरीद, किसान को खिलाई मिठाई

विज्ञापन
फोटो-2-बलरामपुर के भगवतीगंज सहकारी क्रय विक्रय समिति पर धान बेंचते किसान।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में अब तक 25 एमटी. धान की खरीद कर ली गई है। मंगलवार को सदर ब्लॉक के खगईजोत निवासी चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू को मंडी समिति, भगवतीगंज केंद्र पर धान बेचने वाले पहले किसान के रूप में मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। बंटाई और कांट्रैक्ट पर खेत लेने वाले किसानों सहित कुल 2,161 किसानों ने धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है। जिले में धान खरीद शुरू हो गई है। किसानों से सूखा व साफ-सुथरा धान केंद्रों पर लाने की अपील की गई है। चार क्रय एजेंसियों के 33 क्रय केंद्रों पर 28 फरवरी तक 20,900 एमटी धान की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने भगवतीगंज सहकारी क्रय विक्रय समिति, मंडी समिति भगवतीगंज, तुलसीपुर, मंडी समिति पचपेड़वा व हरैया सतघरवा ब्लॉक के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर खरीद का जायजा लिया। जिले में 25 एमटी धान की खरीद की जा चुकी है। इस दौरान सभी केंद्र प्रभारी मौके पर उपस्थित पाए गए हैं। धान बेचने आए गैंजहवा निवासी राज कुमार सिंह से डिप्टी आरएमओ ने बातचीत की। किसान ने केंद्र प्रभारी के व्यवहार पर संतुष्टि व्यक्त की। क्रय-विक्रय समिति के केंद्र प्रभारी संत प्रसाद यादव ने बताया कि धान की खरीद शुरू हो गई है। मंडी समिति, भगवतीगंज में धान बेचने आई किसान मालती सिंह ने केंद्र की तैयारी पर संतुष्टि व्यक्त की।
उतरौला एसडीएम संतोष कुमार ओझा के निरीक्षण में केंद्र पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिलीं। केंद्र पर एक हजार बोरे मिले। इलेक्ट्रानिक कांटा, ई-पॉप मशीन व धान साफ करने वाला फैन उपलब्ध पाया गया। एसडीएम के निरीक्षण में केंद्र पर किसान राम नरेश का धान तौल के लिए उतारते हुए पाया गया।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ ने बताया कि सदर तहसील में 788, तुलसीपुर तहसील में 1203 और उतरौला तहसील में 170 किसानों ने धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है जिसमें 74 बंटाईदार व एक कांट्रैक्ट किसान शामिल है। 28 फरवरी तक खाद्य विभाग को 3000 एमटी, पीसीएफ को 8000 एमटी. , यूपीएसएस को 9,500 एमटी. व भारतीय खाद्य निगम को 400 एमटी धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें