फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों में तैनात होंगे रिटायर्ड शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के राजकीय व वित्तपोषित माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए रिटायर्ड शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। डीआईओएस गोविंद राम ने जिले में रिटायर्ड होने वाले शिक्षकों से आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने सोमवार को बताया कि शासन के निर्देश पर शिक्षा सत्र 2021-22 में सेवानिवृत्त शिक्षकों का पूल गठित किए जाने के अनुपालन में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से चयनित अभ्यर्थी के आने अथवा एक जुलाई से 20 मई तक की समाप्ति जो भी पहले घटित हो तक के लिए अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त सहायक अध्यापक व प्रवक्ता के पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षक व प्रवक्ता की तैनाती की जाएगी।
ग्रीष्म अवकाश घोषित होने तक 70 वर्ष की आयु पूर्ण न कर रहे हो को मानदेय पर शिक्षण कार्य के लिए आवेदन कर सकते है। 70 वर्ष से कम आयु वाले सेवानिवृत्त शिक्षक सीएमओ की तरफ से जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, पढ़ाए जाने वाले विषय का नाम व सेवानिवृत्त प्रमाण पत्रों के साथ 20 सितंबर तक पंजीकृत डाक से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्राप्त करा सकते है। प्रवक्ता को 20 हजार रुपये और सहायक अध्यापकों को 15 हजार रुपये प्रति माह मानदेय भुगतान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें