फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

139 करोड़ के बकाए पर बजाज चीनी मिल की आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बजाज चीनी मिल इटईमैदा को किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न करने केे आरोप में मंडलायुक्त ने बुधवार को रिकवरी नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। बजाज चीनी मिल इटईमैदा दो पेराई सत्र का करीब 1.39 अरब रुपये किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने आयुक्त सभागार में बुधवार को मंडलीय अधिकारियों के साथ विकास व अन्य कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने बजाज चीनी मिल इटईमैदा उतरौला के प्रबंधन को पेराई सत्र 2019-20 का 28 करोड़ 61 लाख रुपये और पेेराई सत्र 2020-21 का एक अरब 11 करोड़ रुपये किसानों का भुगतान न करने के आरोप में आरसी जारी करने का निर्देश बैठक में मौजूद डीएम श्रुति को दिया है।
बजाज चीनी मिल इटईमैदा ने चालू पेराई सत्र में अभी तक किसानों को एक पैसे का भुगतान नहीं किया है। मिल से जुड़े 35 हजार किसानों में बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न होने से आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने कई बार शासन प्रशासन से बकाया गन्ना मूल्य का नियमित भुगतान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों के बार-बार मांग के बाद भी मिल प्रबंधन की तरफ से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न होने से भारी आक्रोश है। जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा ने बताया कि मिल प्रबंधन की तरफ से पिछले पेराई सत्र का भुगतान किया जा रहा है। मिल प्रबंधन को चालू पेराई सत्र में किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें