फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तीसरे चरण में बेटियां होंगी जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मिशन शक्ति के तीसरा चरण में बेटियों व महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। पांच माह तक उत्सव के रूप में जिले भर में मिशन शक्ति के तीसरे चरण के सभी कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाए जाएंगे। विशेष आकर्षण वाले स्वावलंबन कैंप हर 15 दिन पर लगाए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के लोगों से विभागीय अधिकारी संपर्क कर सहभागिता सुनिश्चित कराएंगे। शिविर में अधिक से अधिक महिलाओं व बच्चों की भागीदारी के लिए ग्राम प्रधानों से मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने बीते दिन बताया कि महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए अगस्त से दिसंबर तक मिशन शक्ति का तीसरा चरण उत्सव के रूप में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के संयुक्त कार्य योजना के माध्यम से मिशन के कार्यक्रम कराए जाएंगे। लाभार्थियों को किसी योजना का लाभ लेने के लिए दफ्तरों व अफसरों के चौखट का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। 12 अगस्त को पहले स्वावलंबन कैंप लगाकर प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, पति की मृत्यु के बाद निराश्रित पेंशन व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि में लाभान्वित किए जाने वाले परिवारों, महिलाओं व बच्चों के आवेदनों की समस्त कार्रवाई इन वन विंडो कैंपस के माध्यम से पूरी कराई जाएगी।
अधिकारी व कर्मचारी कैंप में मौजूद रहेंगे। शिविरों के ठीक एक दिन पहले ग्राम प्रधान व बाल संरक्षण समिति की बैठक होगी जिसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्यु के बाद निराश्रित पेंशन योजना व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें स्वावलंबन कैंप में लाने की रणनीति तैयार होगी। कन्या जन्मोत्सव, रक्षा उत्सव व हक की बात जिलाधिकारी के साथ जैसी तमाम गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें