फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Tue, 17 Sep 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बारह-रबी-उल अव्वल पर्व के अवसर पर मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न धूमधाम से मनाया गया। सरकार की आमद मरहबा...मौला की विलादत मरहबा...के बुलंद नारों के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इससे पूर्व रविवार की रात अकीदतमंदों ने मस्जिदों और घरों में कुरान-ए-पाक की तिलावत और नमाज पढ़कर मुल्क में अमन चैन व लोगों की तरक्की की दुआ मांगी।
विज्ञापन

शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी की अगुवाई में सैय्यद अहमद रज़ा कादरी, गंज मुरादाबाद के सज्जादा नसीन शकीबुर्रहमान उर्फ भय्यू मिया, सैय्यद अहमद उल्लाह, सूफी मिया, मौलाना मोहम्मद उमर, कारी फरियाद, साफी मियां, कारी इक़रार व मोलाना अब्दुल वहाब के साथ बड़ी ईदगाह से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। वीर विनय चौराहे पर उलेमाओं का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद जुलूस सराय फाटक पर पहुंचा, जहां अंजुमन गुलमाने मुस्तफा नौजवान कमेटी के तरफ से उलेमाओं को साफा पहनाया गया।
शहर मुफ्ती और सैय्यद अहमद रजा ने लोगों का संबोधित करते हुए कहा कि नबी का यौमे पैदाइश हम लोग धूमधाम से मना रहे हैं। पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए मोहम्मद साहब ने हमेशा सभी धर्म के लोगों का सम्मान करने और आपस में एकता बनाए रखने का संदेश दिया है। इसके बाद जुलूस चौक बाजार होते हुए बड़ा पुल स्थित शहीद मर्द की मजार पर अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़कर दुआ मांगी।
विज्ञापन

जुलूस पर हुई पुष्प वर्षा
उलेमाओं की अगुवाई में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी पर पन्ना लाल मार्केट के पास बसपा नेता शाबान अली, चौक बाजार में श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा, राम सागर अकेला, इकबाल जावेद, गैसड़ी विधायक राकेश यादव, ओमकार नाथ पटेल, मजीद व मुजीब आदि लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह अकीदतमंदों की तरफ से स्टाल लगाकर लोगों को जलपान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें