फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली में अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दिवाली पर्व में अराजक तत्वों पर कार्रवाई का शिकंजा कसने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम श्रुति ने मजिस्ट्रेटों को तैनात कर दायित्व सौंप दिया है। दायित्वों के निर्वहन में हीलाहवाली व लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मंगलवार को धनतेरस पर भीड़भाड़ वाले बाजारों में चोरी व अन्य घटनाओं पर नजर रखने के लिए एसपी हेमंत कुटियाल के साथ वार्ता करके पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
मौके पर ही सभी मामलों का निस्तारण कराने के लिए मजिस्ट्रेटों को भी तैनात कर दिया गया है। तीन नवंबर को नरक चतुर्दशी, चार को दीपावली, पांच को गोवर्धन पूजा व छह को भैया दूज के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए एडीएम राम अभिलाष को प्रभारी अधिकारी शांति व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर को संपूर्ण तहसील क्षेत्र, डिप्टी कलेक्टर सदर शिवम सिंह प्रशिक्षु आईएएस को नगर कोतवाली, नायब तहसीलदार सदर प्रतिमा मौर्या को कोतवाली देहात, इंजीनियर अनिरुद्घ यादव को थाना ललिया, तहसीलदार सदर अवधेश कुमार को मथुरा चौकी व बीडीओ सागर सिंह को हरैया थाने का मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा को थाना महराजगंज तराई और जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी को थाना गौरा चौराहा का मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उतरौला एसडीएम संतोष कुमार ओझा को संपूर्ण तहसील क्षेत्र, तहसीलदार परमेश कुमार को थाना सादुल्लाहनगर, आईएएस नेहा बंधु को उतरौला कोतवाली, बीडीओ अशोक दूबे को चौकी महदेइया व बीडीओ रेहरा को थाना रेहरा का मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
तुलसीपुर एसडीएम मंगलेश दूबे को तहसील क्षेत्र, नायब तहसीलदार राजीव वर्मा को थाना तुलसीपुर, तहसीलदार तुलसीपुर को कोतवाली जरवा, बीडीओ पचपेड़वा को थाना पचपेड़वा और बीडीओ गैसड़ी को कोतवाली गैसड़ी का मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें