फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में कोविड-19 के चलते सिर्फ स्टाफ को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। शिक्षकों व अन्य स्टाफ को मास्क लगाकर स्कूल आना होगा। स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्य करना होगा। प्रधानाचार्यों व हेडमास्टरों को सैनिटाइजर का इंतजाम कराने का निर्देश दिया गया है। अभिभावकों के साथ समन्वय बनाकर विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस एमके कनौजिया व बीएसए डॉ. रामचंद्र ने शनिवार को बताया कि शासन स्तर से स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कोविड-19 महामारी के चलते माध्यमिक व बेसिक के स्कूलों में बच्चों को न आने की हिदायत दी गई है। जबकि प्रधानाचार्यों, हेडमास्टरों, शिक्षकों व अन्य स्टाफ को स्कूलों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से एक दूसरे को बचाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क का प्रयोग करने और स्कूलों में सैनिटाइजर, साबुन व पानी आदि का इंतजाम कराने का निर्देश दिया गया है।
बेसिक के साथ माध्यमिक शिक्षा से जुड़े यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड व आईसीएसई बोर्ड के प्रधानाचार्यों व हेडमास्टरों से स्कूलों को रोजाना नियमित रूप से भवनों व फर्नीचर को सैनिटाइज कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग कराने, तापमान सामान्य से अधिक होने पर तत्काल सीएमओ को सूचना देने, हैंडवॉश के लिए साबुन आदि का पर्याप्त इंतजाम कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सरकार व प्रशासन के सभी दिशा-निर्देशों का पालन कराने, शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक कराकर ऑनलाइन पठन पाठन के लिए प्रेरित कराने, अधिकारियों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों व विद्यार्थियों को वेबीनार व ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से प्रशिक्षण की व्यवस्था कराने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने, स्टाल लगाकर विद्यार्थियों के लिए पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता कराना, कक्षावार व विषयवार समय सारिणी बनाकर 15 जुलाई तक ऑनलाइन शिक्षण कार्य प्रारंभ किए जाने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें